मनोज सिंह, जमशेदपुर। मां दुर्गा शक्ति, साहस और करुणा की प्रतीक हैं। नवरात्र के इन पवित्र दिनों में जब हर तरफ शक्ति स्वरूपा देवी की आराधना हो रही है, तब लौहनगरी जमशेदपुर की रजनी लाहेल समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं।
बेजुबान जीवों की जान बचाने के उनके जुनून ने उन्हें सांपों का कुशल रेस्क्यूअर बना दिया है। कभी सांपों को देखकर सिहर उठने वाली रजनी आज पेशेवर अंदाज में उनका रेस्क्यू करती हैं।