हरीश भौरिया, सोनीपत। फिरोजपुर बांगर क्षेत्र में संचालित अवैध फैक्ट्रियां पर्यावरण और लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। दिन के समय इन फैक्ट्रियाें पर ताले लटके रहते हैं, लेकिन रात होते ही भट्ठियों में स्क्रैप पिघलाने और अन्य औद्योगिक प्रक्रियाओं का काम शुरू हो जाता है।
इनसे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के वातावरण में फैल रहा है। स्थिति यह है कि हरियाणा के दिल्ली के गांवों तक के लोगों को प्रदूषण का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके बावजूद इन इकाइयों पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही।