National
सोनभद्र में प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, साढ़े तीन घंटे बाद उतरी
जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शापिंग सेंटर के समीप सोमवार की अपराह्न प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती टावर पर चढ़ गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद पुलिस न
लेखक mukesh srivastava127K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शापिंग सेंटर के समीप सोमवार की अपराह्न प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती टावर पर चढ़ गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
जानकारी के अनुसार बीना बस स्टैंड निवासी 19 वर्षीय युवती का रेणुसागर निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती उससे शादी करना चाहती है। बताया जाता है कि पिछले एक सप्ताह से वह शादी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। सोमवार की अपराह्न करीब 12 बजे युवती टावर पर चढ़ गई। इसकी सूचना मिलते ही अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

