National
काशी में नशा, बाल विवाह के खिलाफ बालिकाओं ने निकाली रैली, मांगा बराबरी का हक
जागरण संवाददाता (मिर्जामुराद) वाराणसी। आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को बेनीपुर में बालिकाओं ने नशा, भ्रूणहत्या,दहेज व बालविवाह के खिलाफ रैली निकाली। मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर, नागेपुर, करधना, गनेशपुर, कुंडरिया
लेखक Digital Desk60K पढ़े गए

जागरण संवाददाता (मिर्जामुराद) वाराणसी। आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को बेनीपुर में बालिकाओं ने नशा, भ्रूणहत्या,दहेज व बालविवाह के खिलाफ रैली निकाली। मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर, नागेपुर, करधना, गनेशपुर, कुंडरिया व आसपास के गांव से आयी सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने बेनीपुर पंचायत भवन से बेनीपुर बाजार तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली।
रैली में शामिल लड़कियां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नजरे नही झुकना है आगे बढ़ते जाना है, भ्रूणहत्या बंद करो,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ बन्द करो, शराब बिक्री पर रोक लगाओ आदि नारे लगा रही थी। रैली में शामिल लड़कियों ने प्रधानमंत्री से यू पी में शराब बिक्री पर रोक लगाने,दहेज लोभियों,व गर्भ में लड़कियों को मारने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग किया।रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम लड़कियां भी शामिल हुई।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

