डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, माल एवेन्यू में रविवार को महिला पार्षद ममता चौधरी की अनुशासनहीनता का बाद बवाल के दौरान जूते भी चले और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया, जो कभी नहीं हुआ था। इस प्रकरण के बाद कांग्रेस विरोधी दल भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।