राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। देश में खेल पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत की अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिहाज से तीसरा कश्मीर मैराथन महत्वपूर्ण आयोजन बनने जा रहा है। 25 अक्टूबर को श्रीनगर में होने वाली इस दौड़ के लिए अब तक 12 देशों के 67 विदेशी नागरिक पंजीकरण करा चुके हैं।
कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित होने वाला यह मुकाबला केवल धावकों की सहनशक्ति और रफ्तार की परीक्षा नहीं होगा, बल्कि देश-विदेश के प्रतिभागियों के सामने श्रीनगर की खेल, पर्यटन और मेजबानी संबंधी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर भी होगा।