National
किसान का पसीना, व्यापारी का मोल: सरकारी केंद्र बंद, औने-पौने दाम पर बासमती बेचने की मजबूरी
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। खेत में धान की बालियां देखकर किसान के चेहरे पर भले ही संतोष हो, लेकिन फसल घर पहुंचने से पहले ही उसकी चिंता शुरू हो गई है। बासमती और हाईब्रिड धान की सरकारी खरीद नहीं होती। ऐसे में किसान की मेहन
लेखक Mohsin Pasha163K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। खेत में धान की बालियां देखकर किसान के चेहरे पर भले ही संतोष हो, लेकिन फसल घर पहुंचने से पहले ही उसकी चिंता शुरू हो गई है। बासमती और हाईब्रिड धान की सरकारी खरीद नहीं होती। ऐसे में किसान की मेहनत का भाव सरकारी कांटा नहीं, बल्कि व्यापारी तय करता है।
छोटे किसान तत्काल रुपये की जरूरत के चलते गांव के व्यापारी को ही धान बेचने को मजबूर हो जाते हैं, उन्हें न एमएसपी का सहारा मिलता है और न ही बेहतर भाव के लिए ज्यादा इंतजार करने की गुंजाइश रहती है।



