National
'2029 के बाद भारत छोड़कर दुबई में बस जाऊंगा', उपचुनाव में हार के बाद हुमायूं कबीर का बड़ा एलान
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने 2029 के बाद भारत छोड़कर दुबई में बसने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह 2029 तक भारत में रहेंगे। इ
लेखक Jagran News173K पढ़े गए
-1791548184002.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने 2029 के बाद भारत छोड़कर दुबई में बसने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह 2029 तक भारत में रहेंगे। इसके बाद 10 साल का वीजा लेकर दुबई चले जाएंगे और वहीं बस जाएंगे।
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हुमायूं कबीर ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता मस्जिद का निर्माण पूरा कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही वह दुबई जाने की योजना पर आगे बढ़ेंगे।



