National
योगी सरकार ने 455 लेखपाल का किया प्रमोशन, जल्द मिलेगी राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनाती
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकार ने 455 लेखपालों को पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बनाया है। चयन वर्ष 2025-26 के तहत उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने ऑनलाइन विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पदोन्नत कर्मचा
लेखक Manoj Kumar Tripathi149K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकार ने 455 लेखपालों को पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बनाया है। चयन वर्ष 2025-26 के तहत उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने ऑनलाइन विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पदोन्नत कर्मचारियों की तैनाती के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।
राजस्व परिषद के चेयरमैन बीएल मीणा ने बताया कि पदोन्नति की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई। इसमें निर्धारित पात्रता मानकों और कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों की जांच के बाद 455 लेखपालों को पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाया गया।



