संवाद सहयोगी, सैफई(इटावा)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में शुक्रवार को वार्ड लेडीज के पद पर तैनात महिला पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाकर प्रशासनिक भवन के सामने टावर पर चढ़ गई। करीब एक घंटे बाद सहकर्मियों के समझाने पर वह नीचे उतर आई।

महिला मीना 45 बर्षीय विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में रहती है। उसका आरोप है कि शुक्रवार को मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से आए उसके बेटे के ससुराल वालों ने मारपीट की और चेन, अंगूठी व हाथ का कड़ा तोड़ दिया।