National
बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में खड़े ट्रक से टकराई मुर्गियों से भरी वैन, बिहार के 5 लोगों की मौत
जागरण संवाददाता, इस्लामपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के वीटी इलाके में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मुर्गियों से भरी एक पिकअप वैन ने नेशनल हाईवे 12 पर खड़ी बालू लदी लारी
लेखक Jagran News132K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, इस्लामपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के वीटी इलाके में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मुर्गियों से भरी एक पिकअप वैन ने नेशनल हाईवे 12 पर खड़ी बालू लदी लारी को पीछे से टक्कर मार दी।
मृतक बिहार के भागलपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में केवल आसीर की पहचान हुई है, बाकी के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल सकी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



