संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। बगहा एक प्रखंड की कोल्हुआ चौतरवा पंचायत स्थित प्लस टू विद्यालय शुक्रवार को खुलने पर स्थानीय लोगों ने एतराज जताया। स्थापना काल से यहां शुक्रवार को अवकाश और रविवार को विद्यालय का संचालन होता था।
वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद प्रधानाध्यापक कुमार गौरव ने पहली बार शुक्रवार को विद्यालय खोला। व्यवस्था में अचानक बदलाव से स्थानीय बस्ती में नाराजगी है।