National
बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति सितंबर के निचले स्तर से 36% बढ़ी, सरकार ने दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऊर्जा क्षेत्र को कोयले की दैनिक आपूर्ति सितंबर के निचले स्तर से करीब 36 प्रतिशत बढ़ गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बिजली संयंत्रों में कोयले के भंडार म
लेखक Digital Desk113K पढ़े गए
-1791549823613.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऊर्जा क्षेत्र को कोयले की दैनिक आपूर्ति सितंबर के निचले स्तर से करीब 36 प्रतिशत बढ़ गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बिजली संयंत्रों में कोयले के भंडार में कमी आने की रफ्तार धीमी हुई है और रेल के जरिये कोयले की ढुलाई में सुधार हुआ है।
कोयले के भंडार में दैनिक कमी सितंबर के 2.43 लाख टन से घटकर अक्टूबर में 1.16 लाख टन रह गई है। अक्टूबर में रेल के जरिये कोयले की औसत दैनिक ढुलाई 465 रेक से अधिक रही। लगातार तीन दिन 470 रेक प्रतिदिन का लक्ष्य भी हासिल किया गया। सड़क समेत अन्य माध्यमों से कोयले की आपूर्ति में भी सुधार हुआ है।



