डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपार खुशी प्रकट की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।