National
मोतिहारी में वाणिज्यकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पटाखा कारोबारी के यहां 60 लाख का माल जब्त
जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। शहर में जीएसटी विभाग ने कर अपवंचना की आशंका को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। वाणिज्य-कर आयुक्त-सह-सचिव, बिहार के निर्देश पर जीएसटी विभाग, मोतिहारी और जीएसटी अन्वेषण ब्यूरो, मुजफ्फरप
लेखक Satyendra Kumar Jha146K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। शहर में जीएसटी विभाग ने कर अपवंचना की आशंका को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। वाणिज्य-कर आयुक्त-सह-सचिव, बिहार के निर्देश पर जीएसटी विभाग, मोतिहारी और जीएसटी अन्वेषण ब्यूरो, मुजफ्फरपुर की संयुक्त टीम ने गुदरी बाजार स्थित एक बड़े पटाखा कारोबारी और अवधेश चौक स्थित एक ट्रांसपोर्टर के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान पटाखा कारोबारी के प्रतिष्ठान से करीब 60 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया। वहीं, ट्रांसपोर्टर के गोदाम में कुछ सामान के इनवायस नहीं मिले। दस्तावेजों में दर्ज विवरण और वास्तविक स्टाक के बीच भी अंतर पाया गया है।



