National
मखौड़ा से मगहर तक बनेगा धार्मिक पर्यटन सर्किट, 'जागरण विमर्श' में चमकीं क्षेत्र के विकास की संभावनाएं
राम मनोहर त्रिपाठी, बस्ती। Jagran Vimarsh |मखौड़ा धाम से मगहर तक का क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध है। यहां धार्मिक आस्था से जुड़े स्थल, संत परंपरा, प्राचीन संस्कृति और लोक आस्था की पहचान मौजूद है। हालांकि,
लेखक Digital Desk115K पढ़े गए

राम मनोहर त्रिपाठी, बस्ती। Jagran Vimarsh |मखौड़ा धाम से मगहर तक का क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध है। यहां धार्मिक आस्था से जुड़े स्थल, संत परंपरा, प्राचीन संस्कृति और लोक आस्था की पहचान मौजूद है। हालांकि, इन स्थलों को एक समग्र पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए अभी और प्रयास की जरूरत है।
‘जागरण विमर्श’ के द्वितीय सत्र में ‘धार्मिक पर्यटन: मखौड़ा से मगहर तक’ विषय पर वक्ताओं ने संभावनाओं, चुनौतियों और विकास की जरूरतों पर चर्चा की। भावेश पांडेय ने सवाल किया कि अयोध्या से सटे होने के बावजूद मखौड़ा से मगहर तक अपेक्षित विकास क्यों नहीं हो सका।



