National
बदलेगा उत्तराखंड की ऐतिहासिक टिहरी रामलीला का स्वरूप, लेजर की रोशनी में गूंजेंगे भक्ति के सुर
जागरण संवाददाता, देहरादून। रेसकोर्स के श्री गुरु नानक मैदान में इन दिनों 1952 की पुरानी टिहरी जीवंत हो रही है। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 की रामलीला के कलाकार मूल स्क्रिप्ट, पारंपरिक संवाद और काव्य पाठ के साथ अभ
लेखक Ankur Agarwal150K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। रेसकोर्स के श्री गुरु नानक मैदान में इन दिनों 1952 की पुरानी टिहरी जीवंत हो रही है। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 की रामलीला के कलाकार मूल स्क्रिप्ट, पारंपरिक संवाद और काव्य पाठ के साथ अभ्यास में जुटे हैं। तबला, हार्मोनियम और बांसुरी की संगत के बीच कलाकार उसी अभिनय शैली को साध रहे हैं, जो इस ऐतिहासिक रामलीला की पहचान रही है।
समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि 21 वर्ष के अंतराल के बाद 2023 में देहरादून में पुनर्जीवित हुई रामलीला को इस वर्ष और व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। खास बात यह है कि मंचन में लेजर, डिजिटल स्क्रीन, आधुनिक साउंड और लाइव प्रसारण जैसी तकनीक का इस्तेमाल होगा, लेकिन प्रस्तुति की मूल शैली में बदलाव नहीं किया जाएगा।