National
अलीगढ़ रिंग रोड: 37 गांवों में भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ, अधिसूचना जारी, दावे-आपत्तियों का आखिरी मौका
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर की रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर बना असमंजस दूर होने लगा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 22 सितंबर को रिंग रोड के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसमें 37 गांवों की 357.6565 हेक्टेय
लेखक Surjeet Singh160K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर की रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर बना असमंजस दूर होने लगा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 22 सितंबर को रिंग रोड के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसमें 37 गांवों की 357.6565 हेक्टेयर भूमि का गाटावार ब्योरा दिया गया है। किस गांव के किस गाटे से कितनी जमीन ली जानी है, भूमि निजी है या सरकारी और उसका उपयोग क्या है, यह सब इसमें दर्ज है।



