National
उड़ान भरते ही लापता हुआ हरिद्वार अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए मंगाया गया ड्रोन, कीमत 40 लाख
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए मंगाया गया ड्रोन उड़ान भरते ही लापता हो गया। ड्रोन की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।आईआईटी रुड़की के कर्मचारी शिवम नौटिय
लेखक Mehtab alam79K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए मंगाया गया ड्रोन उड़ान भरते ही लापता हो गया। ड्रोन की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।आईआईटी रुड़की के कर्मचारी शिवम नौटियाल की ओर से मिसिंग दर्ज कराई गई है।
अर्द्धकुंभ के लिए मैपिंग जैसे कार्यों के लिए आईआईटी रुड़की से एक ड्रोन हरिद्वार मंगाया गया था। उड़ान भरने के बाद ड्रोन लापता हो गया। ड्रोन की आखिरी लोकेशन उत्तर हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में आई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया।



