जागरण संवाददाता, मेरठ। एक युवक ने पत्नी के दूसरे युवकों से बातचीत का विरोध किया। इससे गुस्साई पत्नी ने युवक को रात में काॅफी में नशीली दवाई दी। बेहोश होने पर उसने पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया और फरार हो गई। युवक की चीख पुकार सुनकर आई मां व बहन ने युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
डाक्टरों ने आपरेशन कर किसी तरह युवक की जान बचाई। उसके प्राइवेट पार्ट को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।