National
दिल्ली जाने वाली 4 ट्रेनें रद, आरा के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; राजधानी-अमृत भारत एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें प्रभावित
जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे आरा और भोजपुर के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली की ओर जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनों का परिचा
लेखक Ritesh Chaurasia82K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे आरा और भोजपुर के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली की ओर जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है।
इनमें राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।



