अश्वनी त्रिपाठी, देहरादून। प्रदेश संगठन को दुरस्त करने के बाद भाजपा नवरात्र से मिशन-2027 के लिए बूथों पर चुनावी शंखनाद करने जा रही है। यह चुनावी रणभेरी भाजपा मुख्यालय से बजेगी, लेकिन जीत की पटकथा का केंद्र बूथ होंगे।
पार्टी ने इस बार राज्य की 70 विधानसभा सीटों में एक ही रणनीति अपनाने के बजाय प्रत्येक बूथ के लिए अलग-अलग ब्लूप्रिंट तैयार किया है, 13 और 14 अक्टूबर को काशीपुर में होने वाली कार्यशाला से इस माइक्रो मैनेजमेंट की शुरुआत होगी।