विमल कुलश्रेष्ठ, फिरोजाबाद। देश का पहला ग्लास म्यूजियम (कांच संग्रहालय) जिला मुख्यालय पर तैयार हो रहा है। यहां देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों और कारोबारियों को एक ही छत के नीचे कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से लेकर कारखाने और हस्तशिल्प उत्पादों की चमक देखने को मिलेगी। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। नवंबर में इसका लोकार्पण प्रस्तावित है।