मुकेश कुमार, समस्तीपुर। Earth Observation Technology : समस्तीपुर जिले के युवा इंजीनियर की तकनीकी प्रतिभा अब अंतरिक्ष में भारत की तस्वीरें खींचने की तैयारी में है। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे कालोनी में पले-बढ़े संजय कुमार के नेतृत्व वाली हैदराबाद की डीपटेक कंपनी ईओएन स्पेस लैब्स ने अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
कंपनी की तीन विज्ञानियों की टीम ने महज 502 ग्राम वजन वाले अत्याधुनिक मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग कैमरा मीरा को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है।