डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में औद्योगिक निवेश और विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार को लेकर नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। किफायती जमीन, श्रमिकों की उपलब्धता और सरकारी सहयोग जैसे पहलू उद्यमियों को राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए आकर्षित कर रहे हैं।
नोएडा में कारोबार कर रहे Dev Handicrafts के गौरव भाटिया से लेकर Avyam Construction Pvt. Ltd. के अंशु कुमार तक, उद्यमियों की निवेश योजनाएं बिहार में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की तस्वीर पेश करती हैं।