बलवान करिवाल, चंडीगढ़। नगर निगम के एक इंस्पेक्टर की पांच लाख रिश्वत मामले में बड़े अफसरों पर भी आरोप लगे हैं। सीबीआई की कार्रवाई के बाद नगर निगम में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर निगरानी के लिए स्वतंत्र लोकपाल नियुक्त करने की मांग उठी है।
प्रशासक की सलाहकार परिषद के सदस्य एवं अधिवक्ता अजय जग्गा ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर नगर निगम के लिए स्वतंत्र लोकपाल की व्यवस्था करने और राजस्व एवं वित्तीय मामलों के लिए विशेषज्ञों की उपसमिति गठित करने का आग्रह किया है।