National
भारत में 15 अक्टूबर से महंगी होंगी आम आदमी की सवारी, हर साइकिल पर 160 रुपये तक बढ़ेंगे दाम
मुनीश शर्मा, लुधियाना। साइकिल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से उद्योग पर लागत का दबाव बढ़ गया है। स्टील के दाम पिछले एक महीने में करीब 7,000 रुपये प्रति टन बढ़ने के साथ प्ला
लेखक Munish Sharma161K पढ़े गए

मुनीश शर्मा, लुधियाना। साइकिल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से उद्योग पर लागत का दबाव बढ़ गया है। स्टील के दाम पिछले एक महीने में करीब 7,000 रुपये प्रति टन बढ़ने के साथ प्लास्टिक दाना, पेपर, तेल, पेंट, केमिकल और अन्य जरूरी कंपोनेंट्स की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
इससे साइकिल निर्माताओं की उत्पादन लागत प्रभावित हो रही है। ऐसे में बाजार की परिस्थितियों और अपनी लागत के आधार पर निर्माता साइकिल की कीमतों में करीब 160 रुपये प्रति साइकिल तक बढ़ोतरी 15 अक्टूबर से करेंगें।



