जागरण संवाददाता, रांची। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। शुक्रवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 में टीम इंडिया रांची में अपने मजबूत रिकार्ड को और बेहतर करने उतरेगी।
जेएससीए में भारत ने अब तक चार टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें तीन में जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। रांची में भारत ने अपना पहला टी-20 मुकाबला 2016 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।