National
यात्रियों को भ्रम में डाल रहे इंटरसिटी के 'कोच बोर्ड', रेलवे की नई व्यवस्था से परेशानी
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेल यात्री देवेन्द्र कुमार सुबह 05:00 बजे जैसे ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे, लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को न देखकर परेशान हो उठे। कई यात्री ट्रेन के प्लेटफार्म पर लगने
लेखक Prem Naranyan Dwivedi91K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेल यात्री देवेन्द्र कुमार सुबह 05:00 बजे जैसे ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे, लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को न देखकर परेशान हो उठे। कई यात्री ट्रेन के प्लेटफार्म पर लगने का इंतजार कर रहे थे। 05:45 बजे छूटने वाली ट्रेन की रेक 05:20 बजे के आसपास प्लेटफार्म पर लगी।
ट्रेन की रेक पर लगे कोच बोर्ड को देखकर कुछ देर के लिए वे परेशान हो उठे। कोच बोर्ड पर गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी की जगह लखनऊ-गोरखपुर-पाटलिपुत्र लिखा हुआ था। देवेंद्र ही नहीं अन्य यात्री भी भ्रमित हो गए। एक-दूसरे से पूछने लगे, लखनऊ वाली इंटरसिटी ही है न। कुछ स्टाल वालों से तो कुछ टिकट चेकिंग स्टाफ व वेंडरों से ट्रेन की जानकारी लेने लगे।



