संवाद सूत्र, मरौना (सुपौल)। Supaul Fish Inspection: सुपौल जिले के मरौना प्रखंड अंतर्गत कदमहा पंचायत स्थित चौर क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और स्थानीय जल संसाधनों के समुचित उपयोग को लेकर प्रशासनिक पहल शुरू कर दी गई है।
उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इंद्रवीर कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ कदमहा चौर क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौर की भौगोलिक बनावट, जल की उपलब्धता और मत्स्य पालन के व्यावसायिक क्रियान्वयन की संभावनाओं का गहराई से जायजा लिया।