राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बेटियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को विद्यालयी व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए सरकार मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन (एमएचएम) को मजबूत कर रही है।
प्रदेश में 68,358 विद्यालयों में एमएचएम क्लब गठित किए गए हैं, जबकि 66,045 विद्यालयों में पैड बैंक स्थापित किया गया। 63,633 विद्यालयों में बच्चों के साथ जागरूकता सत्र और 63,928 विद्यालयों में शिक्षकों के साथ एमएचएम के बिंदुओं पर चर्चा की जा चुकी है।