National
झारखंड आईसीटी चैंपियनशिप में स्टूडेंट्स के साथ इस बार शिक्षक भी दिखाएंगे प्रतिभा, चार चरणों में प्रतियोगिता
राज्य ब्यूरो, रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित होनेवाली 'आईसीटी चैंपियनशिप: झारखंड ई शिक्षा महोत्सव' में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी सम्मिलित होंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से इन्फारमेशन एंड
लेखक Neeraj Ambastha103K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित होनेवाली 'आईसीटी चैंपियनशिप: झारखंड ई शिक्षा महोत्सव' में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी सम्मिलित होंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से इन्फारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलाजी में शिक्षक भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पिछले वर्ष शुरू हुई इस प्रतियोगिता में केवल नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस बार इन कक्षाओं के विद्यार्थी के अलावा कक्षा छह से 12वीं में पढ़ानेवाले शिक्षक भी सम्मिलित होंगे। यह आईसीटी चैंपियनशिप प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित होगी।



