जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में आरोपित पूर्व बैंककर्मी सुभाषचंद्र श्रीवास्तव को भी राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा ने उसकी जमानत अर्जी निरस्त कर दी है।
अब सभी आठों आरोपितों की जमानत अर्जी स्थानीय स्तर पर निरस्त हो चुकी है। फिलहाल, समस्त आरोपित जेल में निरुद्ध हैं और उनकी जमानत कराने के तरह-तरह के दांव-पेच बेअसर सिद्ध हुए। पुलिस ने बीती 23 सितंबर को मामले में आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया है।