जागरण संवाददता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी सहित मंदिर निर्माण में कमीशनखोरी और भूमि खरीद में घोटाले के आरोपों की विशेष जांच की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा अब सर्वोच्च अदालत पहुंच गई है।
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय की ओर से दायर जनहित याचिका (पीआइएल) पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इसी विषय से संबंधित अन्य लंबित याचिकाओं के साथ जोड़ लिया है। अब अगली सुनवाई दो नवंबर को होगी।