National
हिस्ट्रीशीटर मुर्तलिब नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार, बहराइच में मजदूरी कर रहा था सजायाफ्ता
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मई से लापता चल रहे पुरकाजी निवासी हिस्ट्रीशीटर व हत्या के मामले में सजायाफ्ता मुर्तलिब को पुरकाजी पुलिस ने नेपाल सीमा के पास जनपद बहराइच के रुपईडीहा से गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी की मदद स
लेखक Rashid Ali194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मई से लापता चल रहे पुरकाजी निवासी हिस्ट्रीशीटर व हत्या के मामले में सजायाफ्ता मुर्तलिब को पुरकाजी पुलिस ने नेपाल सीमा के पास जनपद बहराइच के रुपईडीहा से गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। वह बहराईच जेल से रिहा होने के बाद नेपाल भाग गया था।
फिलहाल रुपईडीहा में एक बैटरी की दुकान पर मजदूरी कर रहा था। सीबीआई ने भी उससे 10 घंटे तक पूछताछ की। हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने मुर्तलिब के लापता होने के मामले में पुरकाजी थाने के अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।



