National
चढ़ावा चोरी कांड की जांच के ढाई माह बाद रामनगरी में दिखे गोपाल राव, प्रभु रामलला के किए दर्शन
जागरण संवाददाता, अयोध्या। ढाई माह के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को राम मंदिर के व्यवस्थापक रहे गोपाल राव फिर अयोध्या में दिखे। वह सुबह ही रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे और उडुप्पी के पेजावर मठ के पीठाधीश्वर व श्रीरामजन्मभूमि त
लेखक Lavlesh Kumar Mishra42K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अयोध्या। ढाई माह के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को राम मंदिर के व्यवस्थापक रहे गोपाल राव फिर अयोध्या में दिखे। वह सुबह ही रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे और उडुप्पी के पेजावर मठ के पीठाधीश्वर व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ के साथ लिंगायत समाज के पूजन-अर्चन में सम्मिलित हुए।
साथ ही कर्नाटक व अन्य दक्षिणी हिस्सों से आए साधु-संतों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वह मंदिर में कार्यरत सेवादारों व कर्मियों से कुशलक्षेम भी पूछते दिखे।



