National
सिनेमा हॉल में ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी, पटना कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया ₹85 हजार का जुर्माना
जागरण संवाददाता, पटना। सिनेमा हाल में 20 रुपये का बोतलबंद पानी 50 रुपये में बेचना सिनेपोलिस व कोका-कोला कंपनी को भारी पड़ा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इसे अनुचित एवं प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार मानते हुए दोनो
लेखक Pawan Mishra193K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। सिनेमा हाल में 20 रुपये का बोतलबंद पानी 50 रुपये में बेचना सिनेपोलिस व कोका-कोला कंपनी को भारी पड़ा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इसे अनुचित एवं प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार मानते हुए दोनों पर कुल 85 हजार का जुर्माना लगाया है।
उपभोक्ता को 25 हजार रुपये क्षतिपूर्ति व 10 हजार रुपये वाद व्यय तो 50 हजार रुपये राज्य उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराने का आदेश दिया गया है।



