राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना में गिरने वाले गंदे पानी को पूरी तरह रोकने के लिए दिल्ली में सीवेज प्रबंधन की व्यवस्था को बड़े स्तर पर बदलने की तैयारी है। अगले ढाई वर्षों में सीवेज शोधन क्षमता दोगुनी करने की योजना है। इसके लिए 35 विकेंद्रीकृत सीवेज उपचार संयंत्र (डीएसटीपी) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही] 13 नए सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) भी स्थापित किए जाएंगे।