National
रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रालों की टक्कर, ड्राइवर की जलकर मौत
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार अलसुबह मसानी बराज के समीप दो ट्रालों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक ट्रॉले में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि दूसर
लेखक pritam singh78K पढ़े गए
-1791514067304.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार अलसुबह मसानी बराज के समीप दो ट्रालों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक ट्रॉले में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चालक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अलसुबह हाईवे पर ट्राले जा रहे थे। मसानी बराज के समीप आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहे ट्राले की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई।



