National
सीमापुरी जैसे हादसे का खतरा, दिल्ली में नाले के किनारे बसे 40 साल पुराने 700 मकान बेहद जर्जर
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी में 30 साल पुरानी अवैध बहुमंजिला इमारत ढहने से दो बच्चों और एक गर्भवती की मौत की घटना ने दिल्ली की अनधिकृत बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी
लेखक Mukesh Kumar Thakur64K पढ़े गए
-1791514722027.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी में 30 साल पुरानी अवैध बहुमंजिला इमारत ढहने से दो बच्चों और एक गर्भवती की मौत की घटना ने दिल्ली की अनधिकृत बस्तियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
उत्तम नगर के हस्तसाल स्थित करीब 40 साल पुरानी कालोनी में भी ऐसी ही अनहोनी का खतरा मंडरा रहा है। करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक पंखारोड नाले के मुहाने पर बसी इस बस्ती में करीब 700 झुग्गी और पक्के मकान हैं।



