National
208 साल पुराने पत्र ने खोला इतिहास, कानपुर में तैनात मेजर की पत्नी ने लिखा था- तुम्हारे लिए खुशखबरी है!
मोहम्मद दाऊद खान, कानपुर। इंटरनेट युग में पत्रों को भेजने का चलन कम हो गया हो, लेकिन एक जमाना था जब डाक पहुंचाने के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति की जाती थी। मिलों में डाकघर खुले हुए थे। ये ठेकेदार डाकघर श्रमिकों की डाक को प
लेखक Daud Khan65K पढ़े गए

मोहम्मद दाऊद खान, कानपुर। इंटरनेट युग में पत्रों को भेजने का चलन कम हो गया हो, लेकिन एक जमाना था जब डाक पहुंचाने के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति की जाती थी। मिलों में डाकघर खुले हुए थे। ये ठेकेदार डाकघर श्रमिकों की डाक को पहुंचाने का कार्य करते थे। डाक पहुंचाने के लिए घोड़ों का प्रयोग किया जाता था। लाला ठंठीमल भी ऐसे ही ठेकेदारों में से एक थे।
माना जाता है कि जिले में अंग्रेजों ने 1802 में डाकघर स्थापित किया था, लेकिन डाक विभाग के जानकारों के अनुसार वर्ष 1799 में यहां पोस्टमास्टर की नियुक्ति हो चुकी थी। पत्रों के संग्रहकर्ता व डाक से संबंधित इतिहास के जानकार आदित्य अस्थाना बताते हैं कि अंग्रेज लेखक हैमंड गिलिस की पुस्तक हैंडस्ट्रक पोस्टमार्क ऑफ इंडिया में लिखा है कि वर्ष 1802 में प्रशासनिक व नागरिक डाक सेवा मजबूत हुई।



