National
लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मांगा पानी, जलकल विभाग ने खड़े किए हाथ
अजय श्रीवास्तव, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर विस्तार के बाद अब और भव्य हो गया है और हर दिन करीब 17 हजार यात्री यहां जुट रहे है लेकिन अब उसके सामने पेयजल का संकट छाने लगा है। एयरपोर्ट अथारिटी को आवश्यकता
लेखक Ajay Srivastava50K पढ़े गए

अजय श्रीवास्तव, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर विस्तार के बाद अब और भव्य हो गया है और हर दिन करीब 17 हजार यात्री यहां जुट रहे है लेकिन अब उसके सामने पेयजल का संकट छाने लगा है। एयरपोर्ट अथारिटी को आवश्यकता के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने में जलकल विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
भूजल विभाग ने एयरपोर्ट अथारिटी को एनवायरमेंट क्लीयरेंस के तहत 9.6 एमएलडी भूजल की स्वीकृति दी गई थी। इसमें से 5.1 एमएलडी पानी (वेस्ट वाटर) को दोबारा उपयोग करना होगा। शेष 4.5 एमएलडी पानी को पेयजल में उपयोग करना है जिससे यात्रियों और वहां रहने वाले लोगों की क्षमता के तहत पेयजल की पूर्ति होना संभव नहीं है।



