National
अब सुधरेगी हम-तुम रोड की सूरत! 5 साल बाद मिली हरी झंडी, 1 लाख लोगों को मिलेगी राहत
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पिछले पांच वर्षाें से हम तुम रोड की बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने वाले सोसायटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ रोड से आउटर रिंग रोड तक पहुंच अ
लेखक Shahnawaz Ali172K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पिछले पांच वर्षाें से हम तुम रोड की बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने वाले सोसायटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ रोड से आउटर रिंग रोड तक पहुंच अब आसान होगी।
जीडीए ने मेरठ रोड से आउटर रिंग रोड तक हम तुम रोड की 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए करीब 26 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। करीब 2.7 किमी यह सड़क राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र से होते हुए एनएच-9 के पास आउटर रिंग रोड से जुड़ेगी, जिससे हम तुम रोड की सात और राजनगर एक्सटेंशन की 20 से अधिक साेसायटी के एक लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।



