National
जौनपुर प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज, लेकिन मुकाबलों पर पड़ गई मौसम की मार
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के मुकाबलों पर मौसम की मार पड़ गई है। बुधवार को जर्सी लांच और ट्रॉफी अनावरण के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद गुरुवार को पहला मुकाबला प्रस्ता
लेखक khalid shah192K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के मुकाबलों पर मौसम की मार पड़ गई है। बुधवार को जर्सी लांच और ट्रॉफी अनावरण के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद गुरुवार को पहला मुकाबला प्रस्तावित था, लेकिन रात में हुई बारिश से विश्वविद्यालय परिसर का मैदान गीला हो गया। मैदान खेलने योग्य नहीं होने के कारण मैच नहीं कराया जा सका।
प्रतियोगिता में नौ विधानसभा क्षेत्रों से चयनित टीमों के साथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम समेत कुल दस टीमें हिस्सा लेंगी।अब खिलाड़ियों और दर्शकों को मैदान के दुरुस्त होने तथा मुकाबलों के शेड्यूल जारी होने का इंतजार है।



-1795853028637.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)