जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चक्रवात ‘अर्णव’ धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। रविवार को इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात (वेरी सीवियर साइक्लोन) का रूप ले सकता है।