संवाद सूत्र, बांका। Banka Paddy Procurement MSP 2026: जिले के अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बांका जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की सरकारी खरीद आगामी 15 नवंबर से शुरू होगी। पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से धान बेचने के इच्छुक रैयत एवं गैर-रैयत (बटाईदार) दोनों तरह के किसानों के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।