जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कैप्सूल, इंजेक्शन के साथ बरामद 15.40 लाख की नकदी निर्मुक्त (रिलीज) की मांग न्यायालय ने निरस्त कर दी। साथ ही मामले में तत्कालीन एसएसपी, एसपी सिटी समेत सात पुलिस अधिकारियों की लापरवाही मानी है।
इसके लिए एजीडी मेरठ, डीजीपी समेत अपर मुख्य सचिव गृह, लखनऊ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। लिखा कि प्रतिबंधित पदार्थ के व्यापार से अपार धन कमाया जाता है, जो मनी लाड्रिंग, आपराधिक गतिविधियों में वित्तीय सहायता के लिए प्रयुक्त होता है।