National
भयंकर रूप ले रहा चक्रवात 'अकवान': 145 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंध्र से ओडिशा तक तबाही का खतरा
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान लगातार शक्तिशाली हो रहा है। इसकी गति भले ही धीमी हो गई है, लेकिन इसकी तीव्रता बढ़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान ने ओडिशा
लेखक Sheshnath Rai116K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान लगातार शक्तिशाली हो रहा है। इसकी गति भले ही धीमी हो गई है, लेकिन इसकी तीव्रता बढ़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान ने ओडिशा की चिंता बढ़ा दी है।
चक्रवात के 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ने की आशंका है। इस दौरान इसके गंभीर चक्रवाती तूफान की तीव्रता बरकरार रह सकती है।



