जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान लगातार शक्तिशाली हो रहा है। इसकी गति भले ही धीमी हो गई है, लेकिन इसकी तीव्रता बढ़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान ने ओडिशा की चिंता बढ़ा दी है।
चक्रवात के 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ने की आशंका है। इस दौरान इसके गंभीर चक्रवाती तूफान की तीव्रता बरकरार रह सकती है।