National
13 साल से फरार घोषित अपराधी सबीर खान गिरफ्तार, AATS ने सिरसपुर से पकड़ा
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में आउटर नार्थ जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
लेखक Sanjay Kumar115K पढ़े गए
-1791530617195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में आउटर नार्थ जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी वर्ष 2013 के एक मामले में अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। इसकी पहचान सबीर खान (39) के रूप में हुई है। वह सिरसपुर दिल्ली का रहने वाला है।
आरोपी पर धारा 363 आईपीसी के तहत थाना शालीमार बाग में वर्ष 2013 में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से भी दो मामले दर्ज हैं।



